गैर-मानक कीटनाशक दवाइयां बेचने वाले किसानों के हत्यारे : जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:37 AM

killers of farmers who sell non standard pesticide medicines

गैर-मानक कीटनाशक दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल्दी ही एक विशेष कानून बनाया जाएगा, जिनको किसानों के हत्यारे मानते हुए विधान सभा में सख्त...

सुल्तानपुर लोधी(सोढी, धीर, धवन): गैर-मानक कीटनाशक दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल्दी ही एक विशेष कानून बनाया जाएगा, जिनको किसानों के हत्यारे मानते हुए विधान सभा में सख्त कानून बनाकर सजाएं दी जाएंगी।

ये विचार पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने उपरांत धुस्सी बांध के नजदीक गांव शेरपुर डोगरा में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रकट किए। जाखड़ ने किसानों की समस्याएं सुनीं व पंजाब सरकार द्वारा सारी समस्याओं के हल का भरोसा दिया। इस समय उनके साथ सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा गुरप्रीत सिंह के अतिरिक्त डी.सी. कपूरथला मोहम्मद तैयब, एस.डी.एम. सुल्तानपुर लोधी डा. चारूमिता आदि ने भी शिरकत की।

सुनील जाखड़ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के आदेशों अनुसार खेतीबाड़ी विभाग ने फौरी कार्रवाई करते हुए आधी दर्जन कीटनाशक कंपनियों के लाइसैंस रद्द कर दिए गए हैं और कइयों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खेतीबाड़ी विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों में 94 नमूने फेल हुए हैं जिनके खिलाफ पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। 

36 के सैंपल हुए थे फेल, पर बादल सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की
उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत समय की चलती कुछ ठगी की दुकानें कैप्टन सरकार अब सख्ती से बंद करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से खेतीबाड़ी विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों में 36 के सैंपल फेल हुए थे परंतु बादल सरकार समय किसी भी कंपनी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई व उनकी गलत नीतियों के कारण किसान परेशान होकर आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज कैप्टन सरकार तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि यहां अगर पानी की कमी होती है तो पहले किसान को मुश्किल आती है व अगर पानी अधिक हो तो बाढ़ आ जाती है तो भी सबसे अधिक नुक्सान किसानों का ही होता है। इस अवसर पर विधायक चीमा व किसान परमजीत सिंह बाऊपुर ने जाखड़ को इलाके के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं बारे जानकारी दी।

जाखड़ ने डी.सी. कपूरथला को ब्यास दरिया पर पैनटून ब्रिज के स्थान पर पक्का पुल बनवाने के लिए सरकार को तुरंत प्रपोजल भेजने के लिए कहा व विश्वास दिलाया कि वह कैप्टन साहिब द्वारा पक्का पुल बनाने के लिए उचित कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने डी.सी. व एस.डी.एम. को कहा कि वे मंड क्षेत्र के बाढ़ से किसानों को हुए नुक्सान की स्पैशल गिरदावरी करवाएं तथा सारे प्रभावित किसानों को बनता मुआवजा दिलवाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू करें। इस समय राजा गुरप्रीत सिंह ने जाखड़ का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!