स्कूलों-कालेजों की दीवारों पर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘आजादी 2020’ के नारे, लोगों में रोष

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 01:27 AM

khalistan zindabad freedom 2020 slogans written on the walls

शहर में कई स्कूलों और कालेजों की दीवारों पर शरारती तत्वों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और...

फिरोजपुर(कुमार): शहर में कई स्कूलों और कालेजों की दीवारों पर शरारती तत्वों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘आजादी 2020’ के नारे लिखे हैं, जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है और कुछ लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। लोगों ने बताया कि कुछ कालोनियों में भी दीवारों पर ऐसे नारे लिखे गए हैं। 

फिरोजपुर जैसे सरहदी शहर में लिखे गए ये नारे लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोगों का मानना है कि फिरोजपुर में कानून व्यवस्था कैसी है, इसका इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ अभिभावकों ने बताया कि घर आने पर जब उनके बच्चों ने पूछा कि खालिस्तान जिंदाबाद का मतलब क्या होता है, तब उनके लिए बच्चों को यह सब बताना बहुत मुश्किल लग रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवारों पर काले रंग से लिखे गए नारे जैसे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, ‘आजादी 2020’, ‘भिंडरांवाला तेरी सोच ते पहरा दिआंगे’, ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स दिल्ली तख्त हिलावेगी’, लै के रहांगे खालिस्तान’ और ‘साडी जान खालिस्तान’ आदि मुख्य हैं। इस संबंधी जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!