Edited By Updated: 18 Apr, 2017 04:32 PM
कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भुलत्थ से ‘आप’ विधायक व
चंडीगढ़ (शर्मा): कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भुलत्थ से ‘आप’ विधायक व चीफ व्हिप सुखपाल सिंह खैहरा के सुर इन दिनों बदले-बदले से हैं।
विधानसभा चुनाव व कैप्टन के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के दौरान कैप्टन पर राजनीतिक हमले करने व चुनाव उपरांत कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष से कैप्टन को भ्रष्टाचार व विदेशों में धन के लंबित मामलों के चलते मुख्यमंत्री न बनाने की मांग करने वाले खैहरा ने आज उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। खैहरा ने कहा है कि कै. अमरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस व लोक प्रशासन के राजनीतिकरण को रोकने के प्रयास प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कहा कि 10 साल के अकाली-भाजपा सरकार ने पुलिस व सिविल प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया था।