खैहरा के बाप ने लगाया था ‘खालिस्तान’ का नारा: सुखबीर बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 11:33 PM

khaheers father had planted slogan khalistan sukhbir badal

हलका जलालाबाद के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हलका विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे ‘आप’ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘खालिस्तान’ का नारा सबसे पहले खैहरा के बाप ने ही लगाया था,...

जलालाबाद(मिक्की): हलका जलालाबाद के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हलका विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे ‘आप’ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘खालिस्तान’ का नारा सबसे पहले खैहरा के बाप ने ही लगाया था, जबकि सुखपाल खैहरा स्वयं ड्रग्ज माफिया के साथ जुड़ा हुआ है और वह खुद को बचाने हेतु अपने नजदीकी रिश्तेदार रिटा. जस्टिस रणजीत सिंह का इस्तेमाल कर रहा है। 

सम्बोधन दौरान सुखबीर बादल ने जहां अकाली-भाजपा गठबंधन के राज में सीमावर्ती क्षेत्र के हुए विकास का उल्लेख किया, वहीं कांग्रेस सरकार की 6 माह की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाते हुए पंजाब में अमन-कानून भंग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि विस चुनावों में चुनाव प्रचार दौरान झूठ बोलकर आम जनता को गुमराह कर झूठे वायदों के बलबूते पर ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। 

इस दौरान उन्होंने रत्ता थेड़, चक्क रोड़ा वाला, जंडवाला, चक्क खुडंज, चक्क रोहीवाला, मीनेवाला, रोड़ा वाला, मंडी अमीन गंज, हलीम वाला, सहीवाला, सढिय़ा, चक्क सढिय़ा, पालीवाला आदि गांवों का दौरा करते हुए लोगों की मुश्किलें सुनीं और अपने विचार आम लोगों के समक्ष रखे। इस मौके पर हलका जलालाबाद के इंचार्ज व पूर्व ओ.एस.डी. सतिंद्रजीत सिंह मंटा, जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ग्रेवाल, लाडी धवन, दविंद्र सिंह बबल, चेयरमैन लखविंद्र सिंह रोहीवाला, मा. बलविंद्र सिंह गोराया, गुल्लू गोराया, बब्बू जैमलवाला, जोगिंद्र सिंह जिंदू पूर्व विधायक, अवतार सिंह मीना, एस.जी.पी.सी. सदस्य सतपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!