Edited By Updated: 16 Nov, 2016 06:56 PM
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 22 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र महलकलां....
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 22 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र महलकलां व विधानसभा क्षेत्र भदौड़ की सांझी चीमां रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। संगरूर जोन के इंचार्ज अबजिन्द्र संघा ने यह प्रकटावा करते कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अरविन्द केजरीवाल द्वारा पार्टी के उम्मीदवार के हक में पंजाब इंकलाब रैलीयां की जा रही है।
इस अभियान तहत 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे गांव चीमां की अनाज मंडी में विधानसभा क्षेत्र महलकलां रिजर्व से पार्टी के उम्मीदवार कुलवंत सिंह पंडौरी व विधानसभा क्षेत्र भदौउ रिजर्व से पार्टी उम्मीदवार पिरमल सिंह धौला की चुनाव अभियान हुलारा देने के लिए पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह, सह इंचार्ज जरनैल सिंह खालसा, पंजाब के कनवीनर गुरप्रीत सिंह मैंबर पार्लियामैंट भगवंत मान, एम.पी. साधू सिंह सहित पंजाब की समुची लीडरशिप पहुंच रही है।