केजरीवाल को अब याद आईं अपनी गलतियां : कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 10:48 AM

kejriwal now remembers his mistakes

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर केजरीवाल के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेसियों सुखजिन्द्र राज सिंह लाली मजीठिया, सुखबिन्द्र सिंह सुख सरकारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, तरसेम सिंह डी.सी., सुखजिन्द्र सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर (सभी विधायक), पूर्व विधायक........

अमृतसर (पुरी): आम आदमी पार्टी के कन्वीनर केजरीवाल के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेसियों सुखजिन्द्र राज सिंह लाली मजीठिया, सुखबिन्द्र सिंह सुख सरकारिया, हरप्रताप सिंह अजनाला, तरसेम सिंह डी.सी., सुखजिन्द्र सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर (सभी विधायक), पूर्व विधायक सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल, जिला कांग्रेस समिति देहाती के प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर, डा. शैलिन्द्रजीत सिंह शैली ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल को अब याद आई है कि उसने गलतियां की थीं जिसकी माफी मांगने में उसे 3 महीने लग गए।

अब वह जो चाहे मर्जी बोले, लोग उसके झांसे में आने वाले नहीं हैं। उक्त कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब के लोग अब मुंह नहीं लगाएंगे। उसकी सभी बेईमानियां लोगों के सामने आ गई हैं। उन्होंने कहा कि उसका पंजाब दौरा पूरी तरह फेल रहा। लाली मजीठिया और विधायक सुखबिन्द्र सिंह सुख सरकारिया ने कहा कि केजरीवाल को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और उसकी सरकार के विरुद्ध कोई बात करने से पहले अपनी चारपाई के नीचे झांक लेना चाहिए जहां गंदगी भरी हुई है। अपने ही एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे नेताओं द्वारा केजरीवाल के भ्रष्ट कारनामों को जग जाहिर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर लोगों को जरा भी भरोसा नहीं रहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!