Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 05:00 PM
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल द्वारा बिक्रम मजीठिया से माफी मांगे जाने से खफा लोक इंसाफ पार्टी प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविन्द केजरीवाल द्वारा बिक्रम मजीठिया से माफी मांगे जाने से खफा लोक इंसाफ पार्टी प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। चंडीगढ़ में गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल से यह उम्मीद नहीं थी और उन्होंने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। इसलिए लोक इंसाफ पार्टी गद्दारी के साथ नहीं रह सकती है।