Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 11:54 AM
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा व पूर्व विधायक के.डी. भंडारी के साथ जालंधर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हुए विवाद का मामला
जालंधर (पाहवा): जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा व पूर्व विधायक के.डी. भंडारी के साथ जालंधर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हुए विवाद का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि नार्थ विधानसभा के भाजपा कार्यकत्र्ता व विधायक भंडारी के करीबी सन्नी दुआ ने रमेश शर्मा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुआ ने कहा कि शर्मा की बदौलत विधानसभा में नुक्सान हुआ और अगर भाजपा संगठन के उच्चाधिकारियों ने इस विषय की समस्या का समाधान नहीं किया तो नगर निगम चुनावों में शर्मा की वजह से नुक्सान अवश्य होगा। दुआ ने कहा कि शर्मा की कारगुजारी से लगता है कि उनको खुद यकीन नहीं है कि वह राष्ट्रीय पार्टी के जिला प्रधान हैं इसलिए वह सिर्फ कुछ लोगों को साथ लेकर संगठन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की टीम में 2 महामंत्री, 6 उपप्रधान, 6 सचिवों के साथ लगभग 70 व्यक्तियों की जिला कार्यकारिणी है जिसमें उनकी गलत कारगुजारी के कारण बैठकों व धरनों में बेहद कम लोग आते हैं।
केवल मंडल प्रधानों की वजह से भाजपा की बैठकें हो रही हैं। दुआ ने आरोप लगाया कि रमेश शर्मा पक्षपात व गुटबाजी को बढ़ावा देते हैं क्योंकि नार्थ एवं वैस्ट हलके में जो लोग अपने भाजपा विधायकों के खिलाफ खुलकर बोले, कार्य किया, उनके लगाए उद्घाटन पत्थर तोड़े उन लोगों को रमेश शर्मा ने जिला व पंजाब स्तर की भाजपा में जिम्मेदारियां दे रखी हैं।