शादी के 5 माह बाद ही दिखे ससुरालियों के तेवर, विवाहिता को पिलाई जहरीली वस्तु

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 07:35 AM

kapurthala news

दहेज प्रताडऩा के मामले में एक विवाहिता को ससुराल परिवार द्वारा परेशान कर कथित तौर पर जहरीली वस्तु पिलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विवाहिता ने अपने पिता को सूचना दी, जिस पर उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती...

कपूरथला (स.ह.): दहेज प्रताडऩा के मामले में एक विवाहिता को ससुराल परिवार द्वारा परेशान कर कथित तौर पर जहरीली वस्तु पिलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विवाहिता ने अपने पिता को सूचना दी, जिस पर उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सलोनी पुत्री अनिल कुमार मरवाहा निवासी नजदीक सदर बाजार, कपूरथला ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 माह पहले जालंधर के बस्ती पीर दाद के सन्नी ठाकुर के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करते हुए शादी की थी।

पिता ने सन्नी को कपूरथला में एक दुकान भी खोलकर दी थी लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के चलते ताने मारने लगे। उसने बताया कि घर में सास, ननद, देवर व पति उसे बात-बात पर परेशान व मारपीट भी करते थे। वे उसे अपने मायके से कार व 5 लाख रुपए लेकर आने के लिए कहते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे मारपीट कर जबरदस्ती कोई जहरीली चीज पिला दी। इस बारे उसने अपने पिता को मोबाइल पर सूचित कर दिया, जिन्होंने तुरंत आकर उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में उसे कपूरथला लेकर आए और वहां सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़िता ने पुलिस से मांग की कि उसे मारपीट करने व परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर इंसाफ दिलाया जाए। इस संबंध में जब महिला के पति सन्नी ठाकुर से मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने पत्नी द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि उसकी माता दिल की मरीज है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!