धर्म बदलकर की थी लव-मैरिज, अब प्यार में आया नया ट्विस्ट

Edited By Updated: 19 May, 2017 04:46 PM

kapoorthala news

बांग्लादेशी लड़की ने कपूरथला के लड़के सतनाम सिंह से शादी के लिए मुस्लिम धर्म बदला। सिख संस्कारों को अपनाया।

कपूरथलाः बांग्लादेशी लड़की ने कपूरथला के लड़के सतनाम सिंह से शादी के लिए मुस्लिम धर्म बदला। सिख संस्कारों को अपनाया। अब उसका आरोप है कि लड़का अमरीका में उसे तलाक देना चाहता है। पंजाब में किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। लड़के के परिवार पर आरोप लगाया है कि वह अमरीका में उसके परिजनों को धमकियां दे रहे हैं। 

पीड़िता ने कहा, अब वह लड़के से इंसाफ के लिए पंजाब आई है। उसने कपूरथला पुलिस को इसकी शिकायत दी है लेकिन पूरे मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब उसने 1 दिन पहले अमरीका एंबेसी को आनलाइन कंपलेंट की है। साथ ही पंजाब पुलिस के आई.जी. (एन.आर.आई.) के सामने मामला रखा है। उसने आरोप लगाया है कि सतनाम सिंह उसके वीडियो वायरल कर रहा है। 

 

बांग्लादेश की नागरिक सोनिया सिंह ने कहा, वह न्यूयार्क में पक्के तौर पर रह रही है। उसने 6 सितंबर 2012 को सतनाम से लवमैरिज की थी। इसके लिए मुस्लिम नाम सोनिया कबीर से बदलकर सोनिया सिंह रख लिया था। 2016 को जब सतनाम को ग्रीन कार्ड मिल गया तो वह उसे छोड़कर भाग गया। सोनिया ने कहा, सतनाम पंजाब में किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। इसके लिए उसने अमरीका में तलाक का केस भी दायर किया। वह अब 5 साल का भारत का वीजा लेकर पंजाब आई हैं। उसने बेगोवाल थाने में कंपलेंट की। प्रोटेक्शन मांगी, जो नहीं मिली। अब उसने 16 मई को एन.आर.आई. मामलों के आई.जी. आफिस को कंपलेंट की है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!