कनिका गुप्ता मर्डर मिस्ट्री में नया खुलासा,इस तरह खुली परतें कि पुलिस रह गई हक्की-बक्की

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 04:21 PM

kanika gupta murder mystery husband  arrested

कनिका गुप्ता मर्डर मिस्ट्री में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद और रुपयों के लेनदेन को लेकर कनिका गुप्ता का मर्डर किया गया जिसका  मास्टरमाइंड पति ही निकला।

भटिंडाः कनिका गुप्ता मर्डर मिस्ट्री में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद और रुपयों के लेनदेन को लेकर कनिका गुप्ता का मर्डर किया गया जिसका  मास्टरमाइंड पति ही निकला। कनिका के पति सी.ए. अनिल गुप्ता ने  5 लाख  की सुपारी अपने  दोस्त को दे उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

कमला नेहरू कॉलोनी की कोठी नंबर 310 में रहने वाली कनिका गुप्ता ने अपने निजी व्यवसाय सोना रखकर ब्याज पर रुपए देने ओर कमेटियों के काम से बहुत तेजी से आमदन बनाई थी लेकिन उसका पति अपनी पत्नी से खुश नहीं था। पत्नी आरोपी पति की हरकतों से तंग आ गई थी और वह उससे झगड़ा भी करती थी। इसके चलते मास्टरमाइंड पति ने कनिका गुप्ता का ठिकाने लगाने की साजिश रची।  

PunjabKesari

दोस्त के घर से मिली सी.सी.टी.वी.  की डी.वी.आर

पुलिस को मर्डर की कहानी सुनकर ही पति पर शक हो गया था, लेकिन मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए सबूत चाहिए थे। इसी कारण पुलिस चुपचाप वारदात के बाद मास्टरमाइंड को नजरअंदाज करती रही। कनिका गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसने सारी हकीकत पुलिस के सामने बयान कर दी।


कनिका गुप्ता की हत्या में संलिप्त दूसरे आरोपी ने घर की पहली मंजिल से सी.सी.टी .वी. कैमरों की डी.वी.आर. लेकर उसे नहर में फैंक दिया था। पुलिस ने 15 लाख का सोना और एक लाख की नकदी भी बरामद कर ली है। एस. एस.पी. भटिंडा नवीन सिंगला ने बुधवार को प्रैस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया  ।


 ये था मामला
 सी.ए. अनिल गुप्ता अपनी पत्नी कनिका (35) तथा सवा साल के बच्चे के साथ कमला नेहरू कालोनी की कोठी नंबर 310 में रहते थे। शनिवार को वह अपने मैहणा चौक स्थित दफ्तर चले गए जबकि पत्नी और बच्चा घर में मौजूद थे। कहानी अनुसार इसी दौरान दोपहर से पहले ही कुछ लुटेरे उनके घर में घुस गए। उन्होंने तेजधार हथियारों तथा दुपट्टे से गला दबाकर कनिका की हत्या कर दी व घर से सोने के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए थे।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!