रेल विभाग को अंडरब्रिज के लिए दिए थे 10 करोड़ : कमल शर्मा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 03:26 PM

kamal sharma

फिरोजपुर की बस्ती टैंकांवाली के अंडरब्रिज को बनाने के लिए अकाली-भाजपा सरकार के समय मैंने डी.आर.एम. फिरोजपुर को 10 करोड़ रुपए का चैक लाकर दिया था, मगर रेल विभाग फिरोजपुर की तरफ से अंडरब्रिज का काम बहुत धीमी गति से किया जा रहा है जिसे लेकर लोगों में...

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर की बस्ती टैंकांवाली के अंडरब्रिज को बनाने के लिए अकाली-भाजपा सरकार के समय मैंने डी.आर.एम. फिरोजपुर को 10 करोड़ रुपए का चैक लाकर दिया था, मगर रेल विभाग फिरोजपुर की तरफ से अंडरब्रिज का काम बहुत धीमी गति से किया जा रहा है जिसे लेकर लोगों में रोष है। नगर कौंसिल फिरोजपुर शहर जल्द रेल विभाग फिरोजपुर को नोटिस भेजेगी और अगर जरूरत पड़ी तो बनती कानूनी कार्रवाई करेगी।

पूर्व पंजाब भाजपा के अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कमल शर्मा ने आज फिरोजपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन दौरान बताया कि बस्ती टैंकांवाली का अंडरब्रिज जल्द से जल्द तैयार किया जाना चाहिए ताकि देश की आजादी से लेकर चली आ रही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। पी.जी.आई. को मोगा रोड पर ले जाना गलत : कमल शर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देंते हुए कहा कि फिरोजपुर शहर में ही पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर बनना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि लोग स्वास्थ्य विभाग के पास देख सकते हैं मैंने आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग सरकारी विभागों की फिरोजपुर शहर में पड़ी जमीन पी.जी.आई. के नाम ट्रांसफर करवा दी थी और एक मैप योजना तैयार की गई थी जिससे पी.जी.आई. में इलाज के लिए मरीजों को लाने में किसी भी तरह की मुश्किल पेश नहीं आनी थी लेकिन फिरोजपुर शहर से मोगा रोड पर पी.जी.आई. को प्रस्तावित करना मौजूदा सरकार के प्रति निराशा का कार्य है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!