भाटिया ने अपने वार्ड को हरा-भरा बनाने का अभियान छेड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 11:54 AM

kamal jit singh bhatia

बरसात का मौसम आधा बीत चुका है परन्तु जालंधर नगर निगम ने अभी तक शहर में एक भी पौधा नहीं लगाया। वहीं नगर निगम के

जालंधर(खुराना): बरसात का मौसम आधा बीत चुका है परन्तु जालंधर नगर निगम ने अभी तक शहर में एक भी पौधा नहीं लगाया। वहीं नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने स्तर पर प्रयास करके अपने वार्ड को हरा-भरा करने का अभियान छेड़ दिया है, जिसमें वह भारत विकास परिषद तथा नौजवान सुधार सभा का सहयोग ले रहे हैं। भाटिया ने आज गुरुद्वारा छेवीं पातशाही को जाती सड़क पर डैकोरेटिव प्लांट लगाकर इस क्षेत्र को सुंदर बनाने का काम शुरू किया। 


इस दौरान जसबीर सिंह सेठी, लाल सिंह, सुरजीत सिंह चीमा, बेअंत सिंह सरहदी, नरिंद्र सिंह चीमा, अशोक सारंगल, अशोक चड्ढा, बलविंद्र सिंह, लवली ओबराय, सुरेश पाल, चरणजीत मक्कड़, अशोक सलारिया, गुरजीत सिंह पोपली, अश्विनी वर्मा, बबली भगत, सतनाम अरोड़ा, एच.आर. कोहली, मास्टर सतपाल सिंह, तरविंद्र सोई, ईष्ट प्रित सिंह, बलविंद्र सिंह लाहौरिया, सुच्चा सिंह लाहौरिया, बलबीर सिंह ठेकेदार, एस.एम. आर्या, मङ्क्षहद्र पाल निक्का तथा हरप्रीत भाटिया उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री भाटिया ने 50 बॉटल पॉम, 50 सागवान तथा 25 खजूर के पौधे लगाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!