कादियां : विकास के साथ-साथ रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने का किया वायदा

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 12:58 PM

kadian development as well as the commitment to provide employment

विधानसभा हलका कादियां के निवासियों को अपने अगले बनने वाले विधायक से कई उम्मीदें हैं।

कादियां:विधानसभा हलका कादियां के निवासियों को अपने अगले बनने वाले विधायक से कई उम्मीदें हैं। प्रत्येक नागरिक चाहता है कि न केवल इलाके का चारमार्गीय विकास हो बल्कि इसके साथ-साथ रोजगार के साधन भी हलके में मुहैया करवाए जाएं। इसके बारे में क्या कहते हैं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जिन्होंने पंजाब विधानसभा-2017 में कादियां हलके से चुनाव लड़ा।   

फतेहजंग सिंह बाजवा

सियासी सफरःमहासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

प्राथमिकताएं
हलका कादियां में सड़कों का जाल बिछाना।
ब्यास दरिया पर पुल का निर्माण करवाना।
स्कूल अपग्रेड करवाने।
शहर में सीवरेज डलवाना।
छोटा घल्लूघारा का निर्माण करवाना।

कंवलप्रीत सिंह
सियासी सफरःपूर्व चेयरमैन, सीनियर ‘आप’ नेता।
प्राथमिकताएं

सीवरेज की व्यवस्था करवाना।
सर्वपक्षीय विकास करवाना।
गांवों को मॉडल ग्राम का दर्जा दिलाना।
लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना।
मूलभूत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना।

जत्थे. सेवा सिंह सेखवां
सियासी सफरःपूर्व राज्यमंत्री पंजाब सरकार
प्राथमिकताएं
गलियों-नालियों का निर्माण करवाना।
गांवों में अधूरे विकास कार्य पूरे करवाना।
बेरोजगारों के लिए रोजगार के विशेष पैकेज लाना।
साफ पीने वाला पानी व  स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था करना।
किसानों  का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाना।

हलका के लोगों ने बताई समस्याएं एवं मांगा समाधान
गंदे पानी के निकास हेतु सीवरेज का जाल बिछाया जाए।

साफ पीने वाले पानी, स्ट्रीट लाइटों व सफाई का विशेष प्रबंध किया जाए।
बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने हेतु बड़ा उद्योग लगाया जाए।
लिंक 
सड़कों की हालत सुधारी जाए।
 शहर की ट्रैफिक समस्या का हल किया जाए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!