Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 02:55 PM
अकाली-भाजपा के रिश्ते की दुहाई देने वाले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज पंजाब कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्ध जो कभी भाजपा का गुनगान करते नहीं थकते थे
जालंधर(सोनिया) : अकाली-भाजपा के रिश्ते की दुहाई देने वाले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज पंजाब कांग्रेस के मंत्री नवजोत सिंह सिद्ध जो कभी भाजपा का गुनगान करते नहीं थकते थे के साथ खड़े नजर आए। हालांकि दोनों पार्टियों में छत्तीस का आंकड़ा है इसके बावजूद कैनेडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उन्हें इकट्ठा कर दिया। मौका था ट्रूडो को स्मृति चिन्ह भेंट करने का। अपने भारतीय दौरे के मद्देनजर ट्रूडो श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे थे। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां उनका स्वागत किया वहीं सुखबीर बादल ने उन्हें श्री साहिब भेंट की। इस दौरान दोनों नेता एक साथ नजर आए।