Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 10:45 AM
दाना मंडी में जी.एन.टी. कंपनी की चोरी हुई बस बरामद हुई है।
जैतो (जिंदल): दाना मंडी में जी.एन.टी. कंपनी की चोरी हुई बस बरामद हुई है।
जानकारी अनुसार यह बस खुशकरन सिंह की है व किलोमीटर स्कीम अंतर्गत चलाई हुई थी। कुछ दिन पहले यह बस मोगा साइड से चोरी हुई थी। 2 दिन पहले रात के समय कोई व्यक्ति यह बस दाना मंडी जैतो में खड़ी कर फरार हो गया। इस बस के पिछले दोनों टायर, बैटरा व डीजल तेल आदि गायब था। थाना जैतो में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।