Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 10:10 AM
जे.डी.ए. के अधीन आते इलाकों में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों की झड़ी लगी हुई है। फगवाड़ा, चहेड़ू, कपूरथला, बेगोवाल, होशियारपुर में अवैध कालोनियों के जरिए पंजाब सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इस बारे जे.डी.ए. के ई.ओ. जयइंद्र सिंह से बात की गई तो...
जालंधर(बुलंद): जे.डी.ए. के अधीन आते इलाकों में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों की झड़ी लगी हुई है। फगवाड़ा, चहेड़ू, कपूरथला, बेगोवाल, होशियारपुर में अवैध कालोनियों के जरिए पंजाब सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इस बारे जे.डी.ए. के ई.ओ. जयइंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग में उन्हें चार्ज संभाले थोड़ा समय ही हुआ है। इससे पहले वे नगर निगम में कार्यरत थे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में उन्होंने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया था। जे.डी.ए. में भी अवैध काम बर्दाश्त नहीं होगा। जयइंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों से अवैध कालोनियां या चल रहे अवैध निर्माणों की रैगुलर रिपोर्ट ली जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के सारे अधिकारियों को इलाके बांट दिए गए हैं और साफ कहा गया है कि जिसके इलाके में अवैध निर्माण हुआ उसके लिए उक्त अधिकारी जवाबदेह होगा। जयइंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अवैध निर्माणों के खिलाफ जे.डी.ए. सख्त रुख अपनाने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अवैध निर्माण या अवैध कालोनियों की जानकारी देने की अपील की।