Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 09:48 PM
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आज कार्यालय सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में नानकशाही साल 550 (2018-19) का नानकशाही कैलेंडर जारी किया।
अमृतसर (ममता): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आज कार्यालय सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में नानकशाही साल 550 (2018-19) का नानकशाही कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर के मुताबिक नया साल 14 मार्च से शुरू हाेगा। जत्थेदार ने कहा कि इस वर्ष का नानकशाही कैलेंडर श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित है। उन्होंने गुरू नानक नामलेवा संगत से अपील करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा तैयार इस नानकशाही कैलेंडर अनुसार ही गुरू पर्व और अन्य ऐतिहासिक दिवस मनाएं। संगत की सुविधा के लिए जल्द ही नानकशाही जंत्री और डायरी भी तैयार कर संगत को अर्पित की जाएगी।
इस मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरबचन सिंह करमूंवाला, अंतरिम समिति मैंबर एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, धर्म प्रचार समिति के मैंबर भाई अजायब सिंह अभ्यासी, शिरोमणि समिति के मुख्य सचिव डा. रूप सिंह, दिलजीत सिंह बेदी और बलविन्द्र सिंह, सिमरजीत सिंह उप-सचिव, सुलक्खन सिंह भंगाली मैनेजर श्री दरबार साहिब, गुरबचन सिंह इंचार्ज कार्यालय सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब, सुखबीर सिंह, सतिन्द्रपाल सिंह व अन्य मौजूद थे।