Edited By Updated: 22 Jan, 2017 04:52 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के जालंधर में भाजपा का चुनावी मैनीफैस्टो जारी करने से जांलधर ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा है। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास का कार्य जारी रहेगी।
जालंधरः केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के जालंधर में भाजपा का चुनावी मैनीफैस्टो जारी करने से जांलधर ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा है। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में विकास का कार्य जारी रहेगी। अगले पांच सालों में नई घोषणाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। पार्टी का लक्ष्य पंजाब का विकास करना है। जालंधर के ट्विटर पर ट्रैंड करते ही काफी लोगों ने ट्विट किया है।
जानिए, BJP के चुनावी घोषणापत्र में क्या है खास
*2019 तक हर गरीब को घर देने का वादा।
*छोटे किसानों के लिए कर्जा राशि 50 हजार से 2 लाख तक की गई।
*नीले कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को पी.एच.डी. तक मुफ्त शिक्षा।
*दलित परिवारों के बच्चों को विदेशो में पढ़ाई के लिए 15 लाख तक स्कालरशिप देने का वादा।
*किसानों को डीजल क्रैडिट कार्ड की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।