Edited By Updated: 25 Mar, 2017 11:20 AM
मकसूदां की जनता कालोनी निवासी एक युवक ने थाना मकसूदां की पुलिस पर मारपीट व उसे हवालात में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
जालंधर(शौरी): मकसूदां की जनता कालोनी निवासी एक युवक ने थाना मकसूदां की पुलिस पर मारपीट व उसे हवालात में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। युवक जिसकी पहचान बावा (30) पुत्र नरिंद्र सिंह के तौर पर हुई है को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बावा नशे का आदी और झूठ बोल रहा : सुखा सिंह : वहीं एस.एच.ओ. सुखा सिंह ने बावा द्वारा लगाए सभी आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि बावा नशे का आदी है और नशा भी बेचता है। वह थाने के भीतर तो आया ही नहीं, हां उसका थाने के बाहर विरोधी पक्ष से विवाद जरूर हुआ था। सुखा सिंह ने कहा कि थाने में डी.एस.पी. करतारपुर मौजूद थे जिनके साथ वह मीटिंग कर रहे थे। इस बात के गवाह खुद डी.एस.पी. अरविंद्र पुरी भी हैं कि बावा से किसी ने मारपीट नहीं की, जहर पिलाने की बात तो दूर है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बावा ऐसा कह रहा है।