Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 07:44 AM
नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना भोगपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जालंधर (प्रीत): नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना भोगपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। डी.एस.पी. आदमपुर गुरविन्द्र सिंह संधू ने बताया कि गांव कोटला निवासी लछमण सिंह ने बताया था कि उसकी नाबालिग पौत्री को गांव का ही युवक गुरशरण सिंह उर्फ शरण पुत्र लखवीर सिंह भगा ले गया है। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह ने आरोपी गुरशरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डी.एस.पी. गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की की मैडीकल जांच करवाई जा रही है।