विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 09:19 AM

jalandhar news

एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 70,000 रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजैंट पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

 जालंधर  (महेश): एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 70,000 रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजैंट पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनसे 50,000 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपी पति तेजेन्द्र सिंह सैनी पुत्र महा सिंह निवासी गांव धीना को पुलिस ने जमशेर व पत्नी शुभलता को नवांशहर से काबू किया गया। दोनों के खिलाफ थाना सदर में आई.पी.सी. की धारा 406, 420 तहत केस दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि कल दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।  

 


इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव धीना निवासी हरजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त दम्पति ने उसे दुबई भेजने के बदले में 70,000 रुपए (3 बारी में 35,000, 20,000, 15,000 रु. अलग-अलग समय पर) लिए थे और दुबई में नौकरी दिलवाने का भी झांसा दिया था लेकिन उन्होंने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने पूरी जांच के बाद पति-पत्नी को धोखाधड़ी के मामले में नामजद कर लिया। उनकी तलाश में रेड की जा रही थी। आज दोनों को काबू करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!