ATM से पैसा निकलवाने पहुंचे शख्स से धोखा, CCTV फुटेज आया सामने
Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 08:18 PM
जालंधर के पठानकोट रोड पर स्टेट बैंक अॉफ इंडिया के ए.टी.एम.में गत दिवस पांच बजे के करीब एक लड़का शिव कुमार पैसे निकलवाने के लिए पहुंचा।
जालंधर( सोनू) :जालंधर के पठानकोट रोड पर स्टेट बैंक अॉफ इंडिया के ए.टी.एम.में गत दिवस पांच बजे के करीब एक लड़का शिव कुमार पैसे निकलवाने के लिए पहुंचा। इससे पहले वहां पर दो अन्य लड़के मौजूद थे। सी.सी.टी.वी.फुटेज में सामने अाया है कि लड़के 3.30 बजे से अंदर ही थे। शिव ने अपने खाते से 10,000 रुपए निकाले अौर वहां से चला गया। उसके बाद उसके खाते से 18,000 अौर निकाले गए जिसकी जांच करवाने वह बैंक पहुंचा।
सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर सामने अाया कि पहले से मौजूद लड़कों ने अपना ए.टी.एम.पर फिक्स कर रखा था जैसे ही शिव पिन लगा कर निकला तो लड़कों ने उसी के पिन को नोट कर 18,000 रुपए निकलवा लिए। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है जिसकी जांच चल रही है।