Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 03:38 PM
थाना चार के अंतर्गत पड़ते शहीद ऊधम सिंह नगर में चोरों ने कोठी नंबर 351 को निशाना बनाया।
जालंधर(प्रीत/सोनू/जसप्रीत): थाना चार के अंतर्गत पड़ते शहीद ऊधम सिंह नगर में चोरों ने कोठी नंबर 351 को निशाना बनाया।
जानकारी देते हुए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के रि सुपरिन्टेन्डेन्ट यशपाल जोशी के पुत्र गौरव जोशी ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी सुबह काम के लिए चले गए अौर उनकी माता अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल जानने के लिए सुबह 10 बजे के करीब अस्पताल गई हुई थी। जब वे वापिस घर लौटी तो देखा घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखी लाखों की नकदी तथा 60-70 तोला सोने के गहने गायब थे। चोर दीवार फांद कर घर में घुसे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
वहीं शहर की शेर सिंह कॉलोनी , बस्ती पीरदाद रोड मकान नंबर 313 में चोर कुत्ते जर्मन शेपर्ड को बेहोश कर घर से 4 से 5 लाख के गहने, 70 हजार की नकदी , 20 हजार की चांदी 3 मोबाइल फोन और एक टैब के साथ उनकी एलईडी भी ले गए।