Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:56 AM
पंजाब में क्रिकेट उत्थान कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) सभी जिला यूनिटों को सक्रिय करेगी। इसमें पूर्व क्रिकेटरों व अनुभवी प्रशिक्षकों की सहायता भी ली जाएगी।
जालंधर (राहुल): पंजाब में क्रिकेट उत्थान कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) सभी जिला यूनिटों को सक्रिय करेगी। इसमें पूर्व क्रिकेटरों व अनुभवी प्रशिक्षकों की सहायता भी ली जाएगी।
यह विचार पी.सी.ए. के सर्वसम्मति में निर्वाचित उपाध्यक्ष राकेश राठौर (पूर्व रणजी खिलाड़ी) ने बातचीत दौरान व्यक्त किए। श्री राठौर ने बताया कि क्रिकेट में जालंधर का बल्र्टन पार्क स्टेडियम विशेष महत्व रखता है। इसके जीर्णोद्धार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि भावी क्रिकेट खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक सुविधायुक्त स्टेडियम मिल सके।
उन्होंने कहा कि पी.सी.ए. का नवगठन लोढा कमीशन के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें पुराने व अनुभवी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है ताकि पंजाब मेंं क्रिकेट को जमीनी स्तर से प्रोत्साहित किया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के साथ जोड़ा जा सके।
आज राकेश राठौर के दीनदयाल उपाध्याय नगर जालंधर स्थित निवास स्थान पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न खेल संगठनों, सामाजिक, स्वयंसेवी, धार्मिक, पूर्व क्रिकेटरों, साथी खिलाडिय़ों व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। भाजपा स्पोर्ट्स सैल, भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा जालंधर की ओर से सन्नी शर्मा, मोनू पुरी, मनीष विज, रमण पब्बी, विकास कल्याण, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, अर्जुन खुराना, मोहित शर्मा, कुनाल गोस्वामी उर्फ मंगा पहलवान, मनदीप, विक्की जुल्का, दविंद्र भारद्वाज, तरलोक सिंह, राजन शर्मा, संजय कपूर ने राठौर का पुष्पित अभिनंदन किया।