बदकिस्मती से रमेश शर्मा भाजपा के अध्यक्ष : सन्नी दुआ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 11:50 AM

jalandhar news

जिला भाजपा प्रधान के उस बयान को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है

जालंधर  (पाहवा): जिला भाजपा प्रधान के उस बयान को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि सन्नी दुआ भाजपा का सदस्य नहीं है। वीरवार को सन्नी दुआ ने शर्मा पर निशाना साधा था जिसके बाद शर्मा ने मीडिया में सन्नी दुआ के पार्टी सदस्य होने की बात सिरे से खारिज कर दी थी। इस पर आज सन्नी दुआ ने फिर से रमेश शर्मा पर निशाना साधा और कहा कि उनकी इस बात से सिद्ध होता है कि वह घटिया मानसिकता वाले बदकिस्मती से हमारे अध्यक्ष हैं। दुआ ने कहा कि उनके घर भाजपा की कमल सुनेहा मासिक पत्रिका हर महीने आती है। 


उन्होंने भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लिया है इसलिए उन्हें शर्मा के सॢटफिकेट की जरूरत नहीं है। दुआ ने कहा कि उनके इलाके के पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, इलाका पार्षद सुमन सहगल, युवा भाजपा के पूर्व प्रधान राजीव ढींगरा, मंडल प्रधान हैप्पी दीवान, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनुज शारदा, वार्ड प्रधान अविनाश शर्मा, इन्द्रसेन सहगल जैसे इलाके के भाजपा कार्यकत्र्ताओं को पता है की वह किस पार्टी के सदस्य हैं। दुआ ने सवाल उठाते हुए कहा कि बदकिस्मती से भाजपा अध्यक्ष बने रमेश शर्मा बताएं कि उनके पास किस-किस कार्यकत्र्ता का रिकार्ड है, जबकि हर भाजपा कार्यकत्र्ता के पास उनके कार्यकाल में उनके जीरो नंबर वाला रिकार्ड मौजूद है जो हर आदमी को याद है। दुआ ने कहा  कि शर्मा अपनी नाकामियां छुपाने के लिए इस तरह के बयान देने के आदी हंै और अब भविष्य में उनकी ऐसी चालें चलने वाली नहीं हैं।


 दुआ ने कहा कि जालंधर में नगर निगम चुनाव करवाने के सपने देखने वाले रमेश शर्मा अगर अपनी कालोनी के 50 घरों का चुनाव ही जीतकर दिखा दें तो वह उन्हें अपना गुरु बना लेंगे। उन्होंने कहा कि शर्मा अनुभवी होने का नकली नाटक करते हैं जिसको जालंधर के भाजपा कार्यकत्र्ता समझ चुके हैं और प्रदेश भाजपा के आला नेता भी जल्द समझ जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!