Edited By Updated: 05 Dec, 2016 12:25 PM
कैंट हलके के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने उनके नकोदर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे
जालंधर(महेश): कैंट हलके के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान जगबीर सिंह बराड़ ने उनके नकोदर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे संबंधी उड़ाई जा रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह विधान सभा का चुनाव केवल और केवल जालंधर कैंट हलके से ही लड़ेंगे, क्योंकि वह पिछले 15 सालों से जालंधर कैंट हलके के लोगों से जुड़े हुए हैं और हमेशा उनके हर दुख-सुख में शरीक होते आए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्होंने जो भूमिका जिला देहाती विशेषकर जालंधर कैंट हलके में उन्होंने निभाई है, उससे पार्टी भी अच्छी तरह से अवगत है। इसलिए चुनावों में पार्टी उन्हें कैंट के लोगों की सेवा करने का मौका जरूर प्रदान करेगी, जिसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा की सरकार होते हुए भी वह ब्लाक समिति के चुनावों में जालंधर कैंट हलके से कांग्रेस का चेयरमैन बनाने में सफल हुए थे। नगर निगम के चुनावों में उनके आधी दर्जन पार्षद चुने गए थे, जबकि अकाली दल के विधायक के खेमे का मात्र एक ही पार्षद जीत सका था।
इसके अलावा कंटोनमैंट बोर्ड के पार्षदों में अधिकतर गिणती कांग्रेस के पार्षदों की है। जगबीर सिंह बराड़ ने स्पष्ट किया कि नकोदर हलके से उनका चुनाव लडऩे का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी के लिए उनके द्वारा की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।