Edited By Updated: 14 Jan, 2017 12:08 PM
चीका सड़क स्थित टायर फैक्ट्री में बॉयलर का गेट खुलने के कारण गर्म तेल पड़ने से फैक्ट्री में काम करने वाले 4 मज़दूर बुरी तरह झुलस गए।
समानाः चीका सड़क स्थित टायर फैक्ट्री में बॉयलर का गेट खुलने के कारण गर्म तेल पड़ने से फैक्ट्री में काम करने वाले 4 मज़दूर बुरी तरह झुलस गए। घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटियाला रैफर कर दिया गया। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बतार्इ जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी गत साल अक्तूबर में ऐसा हादसा हो चुका है जिसमें 3 मज़दूर बुरी तरह झुलस गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस आधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मज़दूर इस बारे कोई बयान दर्ज नहीं करवा रहे हैं, मज़दूरों के बयानों के आधार पर ही कार्रवार्इ की जाएगी।