Edited By Updated: 20 Feb, 2017 12:19 AM
इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दूसरे दिन भी लैंङ्क्षडग इंस्ट्रूमैंट....
चंडीगढ़(लल्लन): इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दूसरे दिन भी लैंङ्क्षडग इंस्ट्रूमैंट सिस्टम (आई.एल.एस.) खराब होने के कारण डोमैस्टिक फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित रहा। रविवार को भी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 10.30 बजे के बाद फ्लाइट्स ने लैडिंग शुरू की।
शनिवार व रविवार को आई.एल.एस. सिस्टम में तकनीकी खराबी होने के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से आईं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट्स की लैडिंग में देरी हुई है। यदि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से लैंङ्क्षडग इंस्ट्रूमैंट सिस्टम को ठीक नहीं किया गया तो सुबह के समय धुंध होने पर फ्लाइट्स की लैडिंग में समस्या आ सकती है।
आज से 2 डोमैस्टिक फ्लाइट्स होंगी शुरू
इंडिगो विमान कंपनी 20 फरवरी से हैदराबाद वाया चेन्नई और दिल्ली के लिए 2 नई फ्लाइट्स शुरू कर रही है। हैदराबाद और दिल्ली के लिए लोग अब डायरैक्ट यहां से जा सकते हैं। इंडिगो की ओर से 2 फ्लाइट्स शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
75 फीसदी सीटें बुक
इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद वाया चेन्नई जाने वाली दोनों फ्लाइट्स की 75 फीसदी सीटें बुक हो गई हैं। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि हैदराबाद फ्लाइट का टिकट का दाम बढ़ाकर 10,877 रुपए और चेन्नई फ्लाइट की टिकट 16,430 रुपए और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 6,132 रुपए रखा गया है।