Edited By Updated: 26 Apr, 2017 12:17 AM
छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल को नक्सलियों के हमले में शहीद होने वाले सी.आर.पी.एफ. के जवानों ...
बाबा बकाला साहिब(अठौला): छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल को नक्सलियों के हमले में शहीद होने वाले सी.आर.पी.एफ. के जवानों में सठियाला का इंस्पैक्टर रघबीर सिंह पुत्र संतोख सिंह भी शामिल है।
रघबीर सिंह के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव सठियाला पहुंची तो समूचा गांव शोक में डूब गया और जब शहीद का शव गांव पहुंचा तो लगभग हर गांव निवासी की आंखें नम थीं। इस मौके पर रघबीर के भाइयों बिक्रम सिंह और मङ्क्षहद्र सिंह ने बताया कि रघबीर सिंह का परिवार पिंजौर में रह रहा था तथा इंस्पैक्टर रघबीर सिंह को पिछले 3 साल से छुट्टी नहीं मिली थी। उसकी पत्नी बलजीत कौर, बेटा अमृतपाल सिंह व बेटी सिमरनजीत कौर हैं। वर्णनीय है कि 1 अप्रैल 1968 को जन्मा रघबीर सिंह सठियाला के स्कूलों में पढ़ा और 1991 में स्पोर्ट्स कोटे से सी.आर.पी.एफ. के कैंप करतारपुर में भर्ती हुआ था।