Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 07:21 AM
सरस्वती विहार के निकट कुछ दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति अशोक कुमार की भी गत दिवस मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को सरस्वती विहार के निकट कार.......
जालंधर (प्रीत): सरस्वती विहार के निकट कुछ दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति अशोक कुमार की भी गत दिवस मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को सरस्वती विहार के निकट कार व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई थी जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला किरण की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसका पति अशोक कुमार व रिश्तेदार सुरिन्द्र पाल जख्मी हो गए थे।
दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। थाना नम्बर 2 के इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की बीते दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है। इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सुरिन्द्र की टांग में फ्रैक्चर है।
दुर्घटना के मामले में नामजद महिला सिमरण पत्नी सुनील वासी जालंधर कुंज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति सुनील गायक है। मामले की जांच की जा रही है।