Edited By Updated: 25 Apr, 2017 10:12 AM
गेहूं से भरी ट्राली लेकर अजनाला दाना मंडी जा रहे किसान राम सिंह व उसके बेटे प्रभजोत सिंह पर बाइक सवार अज्ञात 2 नकाबपोश युवकों ने अंधा-धुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रभजोत सिंह व सड़क से गुजर रहा राहगीर कश्मीर सिंह घायल हो सड़क पर गिर गया जबकि...
अमृतसर(संजीव): गेहूं से भरी ट्राली लेकर अजनाला दाना मंडी जा रहे किसान राम सिंह व उसके बेटे प्रभजोत सिंह पर बाइक सवार अज्ञात 2 नकाबपोश युवकों ने अंधा-धुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रभजोत सिंह व सड़क से गुजर रहा राहगीर कश्मीर सिंह घायल हो सड़क पर गिर गया जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. आर.पी.एस. ढिल्लों भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार राम सिंह निवासी लल्ला अफगाना अपने बेटे प्रभजोत सिंह के साथ गेहूं से भरी ट्राली लेकर अजनाला दाना मंडी को जा रहा था। जैसे ही वह मंडी के गेट के समीप पहुंचे तो पीछे से आए 2 हथियारबंद युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली टायर पर व दूसरी टैंकी को चीरती हुई निकली जबकि एक गोली सीधी जाकर प्रभजोत की टांग पर लगी। एक गोली वहां से गुजर रहे कश्मीर सिंह पेट में जा लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। डी.एस.पी. आर.पी.एस. ढिल्लों का कहना है कि बाप-बेटे व राहगीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सुराग निकाल रही है।