लुधियाना में हो रहे सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल होंगी सभी धर्मों की शख्सियतें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 10:35 AM

indian sovereign parliament

सर्व सांझी वार्ता का संदेश देने के लिए भारतीय सर्व धर्म संसद द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन 12 नवम्बर को लुधियाना में करवाया जा रहा है। आज यहां प्रैस कांफ्रैंस में भारतीय सर्व धर्म संसद लुधियाना के प्रधान हरदयाल सिंह अमल और स्टेट प्रधान बाबा

जालन्धर(चावला): सर्व सांझी वार्ता का संदेश देने के लिए भारतीय सर्व धर्म संसद द्वारा सर्व धर्म सम्मेलन 12 नवम्बर को लुधियाना में करवाया जा रहा है। आज यहां प्रैस कांफ्रैंस में भारतीय सर्व धर्म संसद लुधियाना के प्रधान हरदयाल सिंह अमल और स्टेट प्रधान बाबा शमशेर सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर को श्री ज्ञान स्थल मंदिर सुभानी बिल्डिंग चौक लुधियाना में सर्व धर्म सम्मेलन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। 

इसमें भारतीय सर्व धर्म संसद के कौमी अध्यक्ष गोस्वामी सुशील महाराज, दिल्ली के चीफ इमाम डा. इमाम उमेर, अहमद इलयासी, जैन धर्म के मुखी आचार्य विवेक मुनि, संसद की पंजाब इकाई के  प्रधान संत शमशेर सिंह, चर्च ऑफ गॉड सलेम टाबरी के पास्टर अलीसा, शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान लुधियानवी, नामधारी पंथ से बलविंद्र सिंह झल, संत हरपाल सिंह व निहंग सिंह सम्प्रदाय के जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह हिस्सा लेंगे जबकि हरदयाल सिंह अमन ने बताया कि इस दौरान 243वां राशन वितरण समारोह भी होगा जिसमें लगभग 700 विधवाओं को राशन मुहैया करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!