Edited By Updated: 20 Feb, 2017 02:03 PM
हाथ में तिरंगा ले पारंपरिक हिमाचली ऊनी टोपी धारण कर भारतीय दल ने जापान के सापोरो में आठवें एशियाई शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में रंगीन प्रवेश किया।
चंडीगढ़ः हाथ में तिरंगा ले पारंपरिक हिमाचली ऊनी टोपी धारण कर भारतीय दल ने जापान के सापोरो में आठवें एशियाई शीतकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह में रंगीन प्रवेश किया।
पंद्रह स्कीयर और सेना से सात अधिकारी जो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब से हैं आठ दिन तक भारत के अभियान का नेतृत्व करेंगे। नौ एथलीटों अल्पाइन दौड़ में प्रतिस्पर्धा करेंगे। सैनिक अवतार सिंह, सोम देव ठाकुर द्वारा प्रशिक्षित, स्नोबोर्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेगें। स्कीयर निशा और सरला ठाकुर क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेंगी।
गौरतलब है कि जापान के सापोरो डोमो में रविवार को आठवें एशियाई शीतकालीन खेलों का भव्य आगाज हुआ। एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद के संबोधन के बाद जापान के राजकुमार नारुहितो ने खेलों का उद्घाटन किया। ओ.सी.ए. के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में जापान की साझेदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सापोरो और जापान ने एशिया में शीतकालीन खेलों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। सापोरो में तीसरी बार एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन हो रहा है।
स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन ओबिहीरो में होगा। एशियाई शीतकालीन खेलों के आठवें संस्करण में पांच प्रतियोगिताओं में 64 स्पर्धाएं होंगी जिसमें में 30 देशों और क्षेत्रों के 1,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ओ.सी.ए. के आमंत्रण पर इन खेलों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
जापान के 146 एथलीट एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं और वह अन्य प्रतिद्वंद्वियों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देंगे। एशियाई खेलों में जापान ने पहले दिन रविवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। मेजबान देश की एरिक यानेतानी ने महिलाओं की स्नोबोर्ड जायंट सियालोम स्पर्धा का खिताब जीता। चीन ने 236 सदस्यों का दल जापान भेजा है, जिसमें 157 एथलीट हैं।