प्रेम विवाह के चक्कर में पाक में जेल काट रहा है भारतीय इंजी. अंसारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 03:43 AM

indian prisoner is jailed in pakistan for love affair

पाकिस्तानी पति की कैद से आजादी पाने वाली उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान में ...

नई दिल्ली/अमृतसर(नीरज): पाकिस्तानी पति की कैद से आजादी पाने वाली उज्मा ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाएं तो क्या, पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण है मुंबई निवासी इंजीनियर हामिद अंसारी, जो पाकिस्तानी लड़की के प्रेम में फंस कर पाकिस्तान चला गया, लेकिन आज तक भारत नहीं लौट सका है। 

हामिद अंसारी ने फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार किया और अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गया, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा एजैंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी अधिकारी हामिद को जासूस बता रहे हैं लेकिन हामिद प्यार के चक्कर में पाकिस्तान गया था। हामिद के माता-पिता उसकी रिहाई के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, यहां तक कि केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के साथ-साथ जंतर-मंतर पर धरना भी दे चुुके हैं लेकिन उनकी कोई सुुनवाई नहीं हो रही है। 

फेसबुक पर भारतीय लड़़के-लड़कियों को फंसा रही आई.एस.आई.
पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के जरिए भारतीय लड़के-लड़कियों को फंसा रही है, ताकि उनसे खुफिया जानकारियां हासिल कर सके। इंजीनियर हामिद अंसारी भी फेसबुक पर ही पाकिस्तानी लड़की से मिला, लेकिन पाकिस्तान जाने पर न तो लड़की मिली और न ही लड़की का कोई अता-पता चला, उलटा पाकिस्तानी सुरक्षा एजैंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हामिद की भांति कई भारतीय लड़कियां-लड़के फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी एजैंसी आई.एस.आई. के अधिकारियों के चंगुल में फंसकर अपनी कीमती जिंदगी गंवा बैठते हैं। भारतीय सुरक्षा एजैंसियां भी चेतावनी दे चुकी हैं कि फेसबुक पर पाकिस्तानी लोगों के साथ किसी प्रकार की सूचना शेयर न करें। 

सुषमा ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों को कहा शुक्रिया  
सुषमा स्वराज ने उजमा की वापसी सुगम बनाने के लिए पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों और न्यायपालिका को शुक्रिया कहा। सुषमा ने कहा कि दोनों देशों के बीच हालांकि तनावपूर्ण माहौल है लेकिन पाकिस्तान के विदेश कार्यालय और गृह मंत्रालय ने उजमा की वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जस्टिस अख्तर कयानी ने भी इस मामले में बड़ी भूमिका निभाई।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!