Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 12:02 AM
पाकिस्तान द्वारा हाल ही में 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किए जाने के...
अमृतसर: पाकिस्तान द्वारा हाल ही में 68 भारतीय मछुआरों को रिहा किए जाने के बाद आज भारत सरकार ने एक बच्चे सहित 10 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया, जो आज अंतर्राष्ट्रीय अटारी बार्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।
पाकिस्तानी मछुआरों का भी यही कहना था कि वे भारतीय सीमा में जासूसी करने के लिए नहीं बल्कि मछलियां पकडऩे के लिए आते हैं, समुद्र की लहरों के बहाव में भारतीय सीमा में पहुंच जाते हैं और गिरफ्तार कर लिए जाते हैं। इस प्रकार के मामलों में मछुआरों को रिहा कर दिया जाना चाहिए, चाहे वे भारतीय मछुआरे हों या फिर पाकिस्तानी। इसके अलावा उन कैदियों की भी रिहाई होनी चाहिए जो जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।