Edited By Updated: 25 Jan, 2017 08:32 AM
फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. अनुज प्रकाश के आदेशों के बाद आज रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने रेलवे स्टेशन के अलावा रेल ट्रैक की सुरक्षा
जालंधर (गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. अनुज प्रकाश के आदेशों के बाद आज रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने रेलवे स्टेशन के अलावा रेल ट्रैक की सुरक्षा भी बढ़ा दी। आर.पी.एफ . के इंस्पैक्टर सतवीर सिंह ने अपने स्टाफ के अलावा पाथ-वे विभाग के सीनियर सैक्शन इंजीनियर व कर्मचारियों के साथ रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि डी.आर.एम. अनुज प्रकाश ने कल फि रोजपुर में एक मीटिंग के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और आर.पी.एफ . के सीनियर कमांडैंट शादां जेब खां को सरहदी इलाकों के अलावा पूरे मंडल में रेल ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। आदेशों के बाद आर.पी.एफ . ने मंगलवार को कई संवेदनशील इलाकों में रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।
गौर हो कि पिछले कुछ समय से लगातार हुए रेल हादसों में ज्यादातर हादसे का कारण रेल ट्रैक टूटना ही बताया जा रहा है। इसके बाद रेल मंत्रालय ने सभी जोन व मंडलों को रेल ट्रैक के मैंटीनैंस और सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ आज सिटी रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ . और जी.आर.पी. द्वारा ज्वाइंट सर्च अभियान भी चलाया गया। इसमें यात्रियों के सामान के अलावा प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, मुसाफि रखाना इत्यादि में भी सर्च की गई।