Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 08:16 AM
आयकर विभाग की ओर से आज रेंज-3 के अंतर्गत आते पप्पी बिल्डर्स एंड अर्बन प्रोमोटर्स, माडल टाऊन में सर्वे किया गया। देर रात तक चले इस सर्वे के पश्चात कंपनी की ओर से 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त अघोषित आय सरैंडर की गई।
जालंधर (विनीत): आयकर विभाग की ओर से रेंज-3 के अंतर्गत आते पप्पी बिल्डर्स एंड अर्बन प्रोमोटर्स, माडल टाऊन में सर्वे किया गया। देर रात तक चले इस सर्वे के पश्चात कंपनी की ओर से 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त अघोषित आय सरैंडर की गई।
आयकर आयुक्त बलविन्द्र कौर के निर्देशानुसार सर्वे टीम ने आई.टी.ओ. एस.पी. सिंह, विष्णु देव, कर्ण सिंह, विनीत और रूबी के नेतृत्व में सर्वे किया जिसमें इंस्पैक्टर राजेश शर्मा, महिन्द्र मेहता, तरसेम सिंह और संजीव लरोइया ने कंपनी के दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है।