आत्महत्या के मामले में पत्नी समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 03:02 PM

in case of suicide  case against wife including 3

आत्महत्या करने के मामले में नजदीकी कस्बा जैतो निवासी कौशल्या देवी के बयानों पर मृतक की पत्नी बबली व सतपाल सिंह और जगदेव सिंह निवासी जैतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके लड़के टेक चंद की शादी 10 साल......

फरीदकोट (राजन): आत्महत्या करने के मामले में नजदीकी कस्बा जैतो निवासी कौशल्या देवी के बयानों पर मृतक की पत्नी बबली व सतपाल सिंह और जगदेव सिंह निवासी जैतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके लड़के टेक चंद की शादी 10 साल पहले बबली के साथ हुई थी। उसका लड़का शराब पीने का आदी था, जिस कारण दोनों का आपस में झगड़ा रहता था। गत 17 जुलाई को भी दोनों का झगड़ा हो गया था और टेक चंद को समझाने के लिए उसकी पत्नी ने अपने मामा जगदेव सिंह और उसके लड़के सतपाल सिंह को घर बुला लिया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ये दोनों सुबह घर आ गए और बहू के साथ मिलकर टेक चंद को पीटना शुरू कर दिया। इस पर अपनी बेइज्जती महसूस करने के चलते टेक चंद घर से चला गया और कोई जहरीली दवाई खा ली, जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी और उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सहायक थानेदार रणजीत सिंह फरीदकोट की तरफ से जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!