Edited By Updated: 26 Feb, 2017 11:29 AM
कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर द्वारा एस्टेट अफसर जालंधर सर्कल जालंधर कैंट के दिशा-निर्देशों अनुसार जय मां नगर फिरोजपुर छावनी में गैर कानूनी निर्माण किए गए सर्वे नं. 284 घर को सील कर दिया गया है।
फिरोजपुर(कुमार): कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर द्वारा एस्टेट अफसर जालंधर सर्कल जालंधर कैंट के दिशा-निर्देशों अनुसार जय मां नगर फिरोजपुर छावनी में गैर कानूनी निर्माण किए गए सर्वे नं. 284 घर को सील कर दिया गया है।
कैंटोनमैंट बोर्ड फिरोजपुर के एस.डी.ई. इंजी. सतीश अरोड़ा ने बताया कि यह डिफैंस लैंड है और रक्षा मंत्रालय की इस जगह में गैर कानूनी निर्माण करने का किसी को भी कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वे नं. 284 को कैंट बोर्ड की टीम द्वारा सील करने के बाद उसकी रिपोर्ट व फोटो स्टेट अफसर जालंधर को भेज दी गई है। इंजी. सतीश अरोड़ा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय की डिफैंस लैंड पर किसी भी तरह का गैर कानूनी निर्माण न करें और कानून का पालन करें।