Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 09:19 AM
अवैध कालोनियों के खिलाफ शिवसेना हिन्द ने मोर्चा खोल आप्रेशन गंगाजल शुरू करते हुए निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की मांग रखी है। युवा नेता इशांत शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल आज निगम कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारियों को मांग...
जालंधर (पुनीत): अवैध कालोनियों के खिलाफ शिवसेना हिन्द ने मोर्चा खोल आप्रेशन गंगाजल शुरू करते हुए निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की मांग रखी है। युवा नेता इशांत शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल आज निगम कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें कालोनियों का जिक्र है।नेताओं ने कहा कि नक्शा पास करवाए बिना धड़ल्ले से कालोनियां काट कर प्लाट बेचे जा रहे हैं। आम आदमी की सुविधा की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा जिससे भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।
इशांत ने कहा कि अवैध कालोनियां काटने वाले धोखे से प्लाट बेच देते हैं और बाद में आम जनता सुविधाओं के लिए तरसती रहती है। कालोनियां एप्रूव्ड न होने के कारण जनता को नगर निगम की तरफ से सुविधाएं नहीं दी जातीं। इशांत ने कहा कि गदईपुर की मुख्य पुली के नजदीक अवैध कालोनी काटी गई है जिसकी जानकारी व फोटो निगम कमिश्नर को दी गई है। आप्रेशन गंगाजल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छ भारत जैसे अभियान तो शुरू हुए मगर भ्रष्टाचार मुक्ति का कोई असरदार अभियान शुरू नहीं हुआ। आज से शिवसेना हिन्द पंजाब भर में आप्रेशन गंगाजल शुरू कर रही है। इसके चलते भ्रष्टाचार मिटाकर पंजाब को पवित्र राज्य बनाने के लिए मोर्चा खोला गया है। इस संबंध में जहां भी भ्रष्टाचार या अवैध कार्य हो रहा होगा उसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।