Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 10:17 AM
नगर निगम ने लगातार मोबाइल फोन व अन्य कंपनियों की ओर से की जा रही अवैध इश्तिहारबाजी पर शिकंजा कसा है।
भटिंडा (परमिंद्र): नगर निगम ने लगातार मोबाइल फोन व अन्य कंपनियों की ओर से की जा रही अवैध इश्तिहारबाजी पर शिकंजा कसा है। पहले निगम ने शहर में विभिन्न कंपनियों के लगाए गए बड़े होॄडग्स व बोर्ड हटाए जबकि बुधवार को फिर से निगम ने महानगर में कंपनियों द्वारा लगाई गई अवैध इश्तिहार सामग्री को हटाया।
निगम अधिकारियों ने कहा कि उक्त कंपनियां लगातार अवैध इश्तिहारबाजी करके न केवल निगम को चूना लगा रही हैं, बल्कि नियमों का भी उल्लंघन कर रही हैं। उक्त कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। निगम की टीम ने विभिन्न बाजारों में से कंपनियों द्वारा लगाए गए बोर्ड, होॄडग्स व अन्य सामग्री को हटाया और अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के सहयोग से निगम ने पूरे बाजार में इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने कहा कि नियमों के उल्लंघन को सहन नहीं किया जाएगा और आगे भी यह कार्रवाई जारी रखी जाएगी।