Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 07:42 PM
पुलिस स्टेशन सदर धूरी में एक पति-पत्नी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ ...
धूरी(संजीव जैन): पुलिस स्टेशन सदर धूरी में एक पति-पत्नी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ 1 लाख 80 हजार रूपए की ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित गोबिंदर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी अमरगढ़ द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार आरोपी मघर सिंह पुत्र भजन सिंह तथा अवतार कौर पत्नी मघर सिंह निवासी पुनांवाल (धूरी) द्वारा उसे मानयोग पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 80 हजार रूपए लिए थे। लेकिन नौकरी ना लगवाने पर पीड़ित द्वारा उक्त दोनों के खिलाफ उसके साथ 1 लाख 80 हजार रूपए की ठगी मारने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार वलैती राम ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी मारने के आरोप में मामला दर्ज करके तलाश की जा रही है।