Edited By Updated: 19 Jan, 2017 12:47 PM
अब चाहे पंजाबी यूनिवर्सिटी (पी.यू.) की गर्ल स्टूडैंट्स हों या फिर कोई भी लड़कियां-महिलाएं, यदि वे किसी भी तरह की बुरी स्थिति से
पटियाला(प्रतिभा विरदी): अब चाहे पंजाबी यूनिवर्सिटी (पी.यू.) की गर्ल स्टूडैंट्स हों या फिर कोई भी लड़कियां-महिलाएं, यदि वे किसी भी तरह की बुरी स्थिति से घिर जाती हैं तो वो अपने मोबाइल को शेक करके करीबियों को अलर्ट कर सकती हैं। इस एप को डाऊनलोड करके जितने भी नंबर के साथ इसका लिंक होगा, उन्हें तुरंत एक मैसेज पहुंच जाएगा। यूनिवर्सिटी का वूमैन स्टडीज सैंटर और कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमैंट एक सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है, जिसके जरिए लड़कियां एक विशेष एप अपने मोबाइल पर डाऊनलोड कर सकेंगी और उसके जरिए वो किसी भी मुसीबत में इस एप को यूज कर पाएंगी। जल्द ही इस सॉफ्टवेयर व एप को लांच कर दिया जाएगा।