Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 11:55 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के भाजपा प्रधान सुभाष ....
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के भाजपा प्रधान सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार की तरफ से आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ घटना की निंदा की है और कहा कि दोषियों को इस हरकत के लिए सख्त सजा मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़की ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोषियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की है। उन को इस दोष के लिए कानून की सम्बन्धित धाराओं के अधीन सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस सम्बन्धित एक ट्वीट किया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस मामले में कोई ढील ना बरतने की अपील की है।