Edited By Updated: 22 Feb, 2017 10:55 AM
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में अातंकबाद दौरान 1992 के विधानसभा चुनाव के बाद बेअंत सिंह को मुख्यमंत्री बनाने में उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी।
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में अातंकबाद दौरान 1992 के विधानसभा चुनाव के बाद बेअंत सिंह को मुख्यमंत्री बनाने में उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी। यह खुलासा उन्होंने नौजवान लेखक खुशवंत सिंह की तरफ से उनके (कैप्टन) के जीवन बारे लिखी पुस्तक ‘द पीपलज महाराजा’ के रिलीज समागम में हुई विचार चर्चा दौरान किया। इस मौके लेखक खुशवंत सिंह ने दावा किया कि समकालीन राजनीतिक नेताओं में से यह किसी पहले राजनीतिक नेता की जीवनी है। हेय हाऊस की तरफ से छापी जीवनी में कैप्टन के बचपन से ले कर राजनीतिक जीवन के साथ जुड़े कई पक्षों को उजागर किया गया है।