Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 03:13 PM
राष्ट्रपति पद के लिए अपने नाम की हो रही चर्चाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि वह इस दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति के उम्मीदवार नहीं हैं। इस बारे में बेवजह चर्चाएं हो रही हैं। वह प्रदेश की जनता की...
चंडीगढ़ः राष्ट्रपति पद के लिए अपने नाम की हो रही चर्चाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि वह इस दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति के उम्मीदवार नहीं हैं। इस बारे में बेवजह चर्चाएं हो रही हैं। वह प्रदेश की जनता की सेवा ही करते रहेंगे।
वह लंबी हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ढाणी बरकी में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अकाली-भाजपा सरकार के कामों पर उठाए सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू बेवजह झूठ बोल रहे हैं। अगर कोई घोटाला हुअा है तो सिद्ध साबित करके दिखाएं।
बादल ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी मां समान पार्टी के साथ दगा कर सकता है उसकी बातों पर लोग क्या विश्वास करेंगे। अकाली नेताओं पर दर्ज किए जा रहे मामलों पर बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। राज्य भर में अब तक अनेक अकाली नेताओं व कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्च दर्ज किए जा चुके हैं।
प्रदेश में लग रहे बिजली कटों पर उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय प्रदेश में बिजली सरप्लस थी, लेकिन इसके बावजूद कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार बिजली आपूर्ति में विफल साबित हो रही है।