महिला ने पति पर अपने ही लड़के को हथियार के बल पर उठाने के लगाए आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 12:50 PM

husband wife dispute

गांव लूलबाई में पति से अलग रह रही महिला ने पति पर अपने ही लड़के को हथियार के बल पर जबरदस्ती उठाने के आरोप लगाते हुए जिला पुलिस मुखी को दख्र्वास्त देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। कुलदीप कौर पत्नी जसविंद्र सिंह हाल पुत्री अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि...

संगत मंडी (मनजीत): गांव लूलबाई में पति से अलग रह रही महिला ने पति पर अपने ही लड़के को हथियार के बल पर जबरदस्ती उठाने के आरोप लगाते हुए जिला पुलिस मुखी को दख्र्वास्त देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। कुलदीप कौर पत्नी जसविंद्र सिंह हाल पुत्री अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पति जसविंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी फाजलपुर जिला अरमोहा (यू.पी.) उससे दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता है।

इसके चलते उसको वर्ष 2017 में घर से निकाल दिया गया। उसी समय से उक्त महिला अपने पुत्र लखविंद्र सिंह के साथ मायके गांव लूलबाई में रह रही है। उक्त महिला का अपने पति के खिलाफ तलाक का मामला मानयोग अदालत में चल रहा है। उसने दख्र्वास्त में कहा कि वह बीते दिन अपनी बहन के पास गई थी और उसका भाई खेत में गया था, जिसके बाद जसविंद्र सिंह अपने भाई व 4 अज्ञात व्यक्तियों के साथ गाड़ी पर घर आया और हथियार के बल पर उसके लड़के को जबरदस्ती उठाकर ले गया। इस घटना संबंधी जब उक्त महिला के भाई जगसीर सिंह द्वारा थाना नंदगढ़ में सूचना दी गई तो पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!