Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 02:52 PM
विवाहिता ने अपने पति, जेठ, जेठानी व एक अन्य परिवार के सदस्य पर मारपीट करने व जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाए हैं व पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
बठिंडा(सुखविंद्र): विवाहिता ने अपने पति, जेठ, जेठानी व एक अन्य परिवार के सदस्य पर मारपीट करने व जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप लगाए हैं व पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
वीरपाल कौर निवासी रामां ने बताया कि उसकी शादी 2006 में गांव रामां में हुई थी जिसके बाद उसके 1 लड़का व 1 लड़की हुई जो उसके साथ रह रहे हैं। उसने बताया कि उसका पति नशे का आदी है व नशे की अपूर्ति के लिए उसे परेशान करता है। यही नहीं उसका जेठ, जेठानी व एक अन्य पारिवारिक सदस्य भी उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते हैं जिस कारण वह बेहद परेशान है। उसने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ उसने थाना रामा में केस भी दर्ज करवाया है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसे इंसाफ दिलाया जाए।