Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 01:19 PM
खन्ना के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
खन्ना (सुनील): खन्ना के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंडी गोबिन्दगढ़ के पास के गांव ललहेड़ी निवासी सुखदेव सिंह (51) पुत्र सज्जा सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर (47) के साथ जब पायल से अपने मोटरसाइकिल नं. (पी.बी.-23-4697) पर जा रहे थे, तभी उक्त स्थान पर एक ऑटो चालक ने लापरवाही के साथ अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक ऑटो छोड़ कर वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।